Internet Se Online Paise Kaise Kamaye

एनालिटिक्स पॉवर ( Analytics Power ) :-
ब्लॉग को पॉपुलर बनाने के लिए विज़िटर्स पर नज़र रखना बहुत जरुरी है, की वो किस तरह की चीज़ें ब्लॉग पर ज्यादा खोजते हैं, या कौनसी पोस्ट्स ज्यादा खोजी जाती हैं । आप कमेंट्स की मदद से आशानी से पता कर सकते हैं की विज़िटर्स को क्या पसंद है ।

इन सब पर नज़र रखने में एनालिटिक्स टूल्स आपकी मदद करेगी। यह विज़िटर्स को समझने में आपकी मदद करता है ।
अगर पोस्ट्स, मेलिंग लिस्ट्स और सोशल मीडिया के लिए एनालिटिक्स चाहिए, तो Cyfe ( www.Cyfe.com ) और SumAll ( SumAll.com ) इस्तेमाल करें। इसके अलावा आपके लिए Google Analytics और Alexa बेस्ट रहेंगी । Read – Google Analytics क्या है और Analytics Account कैसे बनाएं

मोबाइल फ़ोन से ब्लॉगिंग :-
अगर आप अपने स्मार्टफोन या टेबलेट से ब्लॉगिंग करना चाहते हैं तो आप सही एप से ऐसा कर सकते हैं। अपने ब्लॉग को मेंटेन करने के लिए आप अपने ब्लॉगिंग प्लेटफार्म जैसे :- ब्लॉगर, वर्डप्रेस और टम्बलर के डिफ़ॉल्ट ऍप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमे सानदार फीचर्स और यूज़ में इजी हैं। आपको प्रॉपर ब्लॉग पोस्ट फ़ाइल करने के लिए दूसरे ऍप की भी जरुरत पड़ेगी। लंबे पोस्ट्स लिखने के लिए आप फ्री ऍप किंगसॉफ्ट ( Kingsoft ) या डब्ल्यूपीएस ऑफिस ऍप इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों में पावरफुल राइटर हैं।

अगर आप अपनी पोस्ट में इमेज ( image ) भी लगाना चाहते हैं तो आपको इमेज एडिटर ( image editor ) की भी जरुरत पड़ेगी। इसके लिए आप पिक्सलर ( Pixler ) और स्नैप्सीड ( SnapSeed ) जैसे ऍप की मदद ली सकते हैं और बेसिक एडिटिंग और इफ़ेक्ट डाल सकते हैं।

ब्लॉग से कमाएँ पैसे ( Earning ) :-
ब्लॉग से पैसे कमाना आसान नही है। रोजाना पोस्ट डालना और बहुत ज्यादा मेहनत करने पर भी आपको कोई भी आय प्राप्त करने में महीनों लग सकते हैं।

अपने ब्लॉग से पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका है की आप गूगल एडसेन्स ( Google Adsense ) की मदद लें। इसके लिए आपको सबसे पहले www.google.com/adsense पर जाना होगा और अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा। इसके बाद आपको इसके कुछ Terms & conditions मिलेगें, जिनका आपको पालन करना होगा। अगर आपका ब्लॉग एडसेंस को सही मिला और उसके Terms & Conditions पर खरा उतरा तो आपका एडसेंस अकाउंट ओपन हो जाएगा और आप इसके ऐड अपने ब्लॉग पर लगा सकोगे।गूगल आपको माशिक आधार पर भुगतान करेगा।

इसके लिए आपका अकाउंट/ब्लॉग एक निश्चित सीमा से ऊपर होना चाहिए (भारत में 6 महीने से ज्यादा का नियम है)
इस बात का ध्यान रखें की आपको तुरंत ब्लॉग बनाते ही सैंकड़ो डॉलर्स की आय नही होगी। अगर आपका ब्लॉग नियमित है, उसपर कंटेन्ट सानदार हैं और उसपर अच्छे विज़िटर्स आ रहे हैं, तो कई ब्रांड्स आपको अपने ऐड ( विज्ञापन ) लगाने के लिए संपर्क कर सकते हैं और आपके अच्छी आय प्राप्त हो सकती हैं। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ब्लॉग पर कंटेंट्स और ऐड का सन्तुलन बना रहे।

Read – Internet Se Online Paise Kaise Kamaye (3 Best तरीके)

आईपैड ( Ipad ) के लिए है ख़ास सुविधा :-
Posts for iPad एक फ्री ऍप है। यह ब्लॉगर (Blogger) और वर्डप्रेस (wordpress) दोनों प्लेटफार्म सपोर्ट करती है। पोस्ट्स (posts) एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप मल्टीपल ब्लॉग रन करवा सकते हैं। यह आपको कमेंट देखने और जवाब देने की सुविधा देता है। यह वीडियो और इमेज सपोर्ट के साथ एक बिल्ट इन डॉक्यूमेंट एडिटर भी ऑफर करता है।

ऑफलाइन होने पर भी पोस्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।  ऑफलाइन होने पर आप पोस्ट लिख सकते हैं और जब आप अगली बार ऑनलाइन होंगे तो यह अपलोड हो जाएगी । इस से आपको बार बार नेटवर्क खोजना नही पड़ेगा।

Read – Top 15 Best Android Blogging Apps Of 2020 In Hindi

Post a Comment

0 Comments